उत्तराखंड

गौरी शंकर मंदिर मे हुआ 41 जोड़ो का विवाह संपन्न, सी एम् धामी ने दिया आशीर्वाद

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

खटीमा / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नौगवांठग्गू स्थित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में 41 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समानता और सादगी को बढ़ावा देता है तथा अनावश्यक खर्च को कम करने में सहायक होता है। उन्होंने नवविवाहित दंपतियों को संदेश दिया कि विवाह जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन है, इसलिए आपसी विश्वास और सम्मान के साथ गृहस्थ जीवन को मजबूत बनाएं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। नंदा गौरा योजना, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना और विवाह अनुदान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों के प्रतिनिधित्व और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई दी और मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, सुमित यादव, तरुण ठाकुर, सौरभ अग्रवाल, संजीव ज्याला, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button