गाँव–गाँव पहुँचकर मतदाताओं को किया जागरूक

ज़ीशान अहमद
शमसाबाद।एस-आई-आर अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व ब्लॉक शमसाबाद के प्रहरी नदीम अहमद फारूकी ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चिलसरा, रोशनावाद, अमलैया आशानन्द, अलियापुर सहित कई गाँवों का भ्रमण कर मतदाताओं को 5.1.1 प्रपत्र भरने के लिए जागरूक किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए एस-आई-आर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी पात्र मतदाता समय पर प्रपत्र भरकर जमा करें।
इसके साथ ही उन्होंने BLA को निर्देश दिया कि वे BLO से संवाद स्थापित कर अतिशीघ्र गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराएँ ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील की कि एस-आई-आर के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ और ग्रामीणों को प्रपत्र भरने में सहयोग प्रदान करें।
गाँव–गाँव हुए इस जागरूकता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें महफूज खाँ,शाजेब,अरविंद कुमार, हर्ष गंगवार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।





