रामनगर उत्तराखण्ड

कोसी ने बरपाया कहर, गर्जिया मंदिर के निकट की दुकाने बही

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, रामनगर की कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है। इसके चलते गर्जिया मंदिर में लगने वाली दो कच्ची दुकानें पानी के बहाव में बह गई। हालांकि मंगलवार को प्रशासन के अलर्ट जारी करने के बाद सभी दुकानदारों ने दुकान से जरूरी सामान को खाली कर दिया। जिसके चलते किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद देर रात से रामनगर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश जारी है। वहीं बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से गर्जिया मंदिर में लगने वाली 70 में से दो दुकानें पानी के बहाव में बह गई। तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था। इसके साथ ही कोसी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को मुनादी कर हटा दिया था। बताया कि प्रशासन की ओर से बरसाती नालों व नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close