वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी में क्रिकेट का महाकुंभ एक अप्रैल से रोटरी प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, खेल के साथ सेता का संदेश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशी में खेल और सेवा का महाकुंभ रोटरी प्रीमियर लीग 2025 का भव्य आगाज़ ||

युवा जोश और सामाजिक सरोकार का संगम वाराणसी में शुरू होगी रोटरी प्रीमियर लीग ||

खेल के साथ सेवा का संकल्प RPL 3120 में 500 दिव्यांगजनों को मिलेगा सहारा ||

नारी शक्ति से लेकर पूर्व खिलाड़ियों के सम्मान तक RPL बनेगा उत्सव का केंद्र ||

काशी में क्रिकेट का महोत्सव 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले,लाखों के इनाम दांव पर

वाराणसी :- धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी अब खेल और सामाजिक सरोकार के संगम की साक्षी बनने जा रही है | वाराणसी के सबसे पुराने रोटरी क्लब रोटरी क्लब बनारस जिसकी स्थापना 1945 में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा की गई थी एक बार फिर शहर में खेल और सेवा का अद्‌भुत संगम प्रस्तुत करने जा रहा है | क्लब द्वारा ‘ओमेगा प्लस RPL 3120 (रोटरी प्रीमियर लीग ) का आयोजन एक से पांच अप्रैल 2025 तक डॉ.संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगा यह आयोजन स्व.डॉ.नंद लाल अग्रवाल की पावन स्मृति को समर्पित है |

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी द्वारा एक अप्रैल को शाम पांच बजे भन्य उद्‌घाटन समारोह के साथ किया जाएगा | टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी,मैच प्रतिदिन सुबह छह बजे से नौ बजे और शाम छह बजे से खेले जाएंगे |

टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे वही सेमीफाइनल और फाइनल 12-12 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे | प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपये उपविजेता को 25,000 रुपये तथा सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी |

रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रोटेरियन विजय जायसवाल ने बताया कि यह लीग केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है बल्कि युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने, खेल भावना को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बनारस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन खेलो इंडिया(जो खेलेगा,वो खिलेगा) के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनके समग्र विकास के लिए यह मंच उपलब्ध करा रहा है | खिलाड़ियों के साथ उनके परिवारजनों की सहभागिता इस आयोजन को एक सामुदायिक और पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान करेगी इसके साथ ही 99 रोटरी क्लबों के बीच आपसी सौहार्द व समन्य बनाने की एक पहल है |

पूर्व खिलाडियों का समान और फाइनल मुकाबला
लीग के चौथे दिन चार अप्रैल को देश के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उनके योगदान और समर्पण का सम्मान किया जाएगा | टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पांच अप्रैल को खेला जाएगा उसी दिन रात नौ बजे नाव अवार्ड सेरेमनी आयोजित होगी जिसमें विजेता उपविजेता टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी,वेस्ट वेट्समैन और बेस्ट बालर को सम्मानित किया जाएगा यह अवार्ड नाइट खेल सम्मान और मनोरंजन का अनूठा संगम होगी |

नारी शक्ति को समर्पित विशेष मैच
इस आयोजन की एक विशेष पहल के तहत पांच अप्रैल को नारी शक्ति को समर्पित महिलाओं का एक विशेष मैच भी आयोजित किया जाएगा | यह मुकाबला महिलाओं की प्रतिमा,आत्मविश्वास और खेल कौशल को मंच देने के उद्देशा से आयोजित किया जा रहा है यह पहल समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की साथ-साथ यह संदेश नी देगी कि महिलाएं हर क्षेत्र की तरह खेल के मैदान में भी नई ऊंचाइयों को छू रही है और भविष्य की प्रेरणा बन रही है |

रोटरी नेतृत्व का विजन
रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी प्रीमियर लीग का उद्देश्य ककेवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है | मल्कि समाज में सेवा,सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है यह लीग युवाओं को एक स्वस्थ,प्रतिस्पर्धात्मक और प्रेरणादायक मंच प्रदान करेगी जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझ सकें |

चेयरमैन और मुख्य सलाहकार के दृष्टिकोण
रोटरी प्रीमियर लीग के चेयरमैन रोटेरियन मनीष पांडेय ने बताया कि इस टूर्नामेंट को एक दीर्घकालिक खेल प्लेटफार्म के रूप में विकसित करने की योजना है ताकि आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया जा सके | वहीं मुख्य सलाहकार रोटेरियन आलोक पारिख ने कहा कि यह आयोजन खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने,युवाओं में अनुशासन,टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त प्रयास है उन्होंने भविष्य में इस लीग को इंटर-सिटी और इंटर स्टेट स्तर तक ले जाने की योजना भी साझा की |

सेवा का संकल्प,पांच सौ दिव्यांगजनों को सहायता*
इस आयोजन की सबसे खास बात इसका सामाजिक उद्देश्य है | रोटरी क्लब बनारस द्वारा हस लीग के माध्यम से लगभग पांच सौ दिव्यांगजनों को निशुल्क एवं बेहतर विकित्सीय सुविधाएं और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है | यह पहल जरूरतमंदों को नई जिंदगी देने के साथ साथ समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का प्रेरणादायक प्रयास है |

यह आयोजन ओमेगा पास हास्पिटल, अरवाचिन हास्पिटल,इन्फिनिटी हारिपटल,अवध ग्रुप,सुविधा सारीज के विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान से संपन्न हो रहा है | संपूर्ण कार्यक्रम रोटरी परिवार के वरिष्ठ मार्गदर्शकों रोटेरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आशुतोष अग्रवाल,रोटेरियन DGE पूनम गुलाटी एवं रोटेरियन DGN दिनेश गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है |

रोटरी क्लब बनारस ने शहर के समी खेल प्रेमियों,परिवारों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और खेल के साथ सेवा के इस अनूठे अभियान को सफल बनाएं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button