उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक ने गणतंत्र दिवस पर दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक ने गणतंत्र दिवस पर दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ
काशीपुर
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर काशीपुर स्थित काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर ब्लड बैंक के टेक्निकल इंचार्ज वीर सिंह ने देशवासियों को बधाई देते हुए मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वीर सिंह ने कहा कि काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक निरंतर 24 घंटे जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है और भविष्य में भी समाजसेवा के इस कार्य को पूरी निष्ठा से जारी रखा जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्लड बैंक परिवार ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों के स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य की कामना की।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close