उत्तराखंड

कांवड़ दिखाने के बहाने ले जाकर कर दी युवक की हत्या

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रूड़की / उत्तराखंड( रिजवान अहसन ),,,,, मंगलौर में कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया। आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close