कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में ‘शिक्षा चौपाल’ का किया गया सफल आयोजन

अमृता सिंह बच्चों के भविष्य निर्माण में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी योजनाओं एवं शिक्षकों के सराहनीय योगदान की किया सराहना ||
वाराणसी :- काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अंतर्गत संकुल सीरगोवर्धन स्थित कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में ‘शिक्षा चौपाल’ का सफल आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आयोजित हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जन-समुदाय और अभिभावकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था | कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया गया कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया |
अतिथियों का उद्बोधन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने शिक्षा चौपाल की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों की जानकारी दी | वहीं क्षेत्रीय पार्षद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सामुदायिक सहयोग का आश्वासन दिया |
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष अमृता सिंह ने भी शिक्षक अभिभावक के बीच महत्वपूर्ण संबंध को विकसित करने बच्चों के भविष्य निर्माण में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी योजनाओं एवं शिक्षकों के सराहनीय योगदान की सराहना की |
प्रमुख गतिविधियाँ और चर्चा
चौपाल में एआरपी (ARP) कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा अभिभावकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में निम्नलिखित बिंदु मुख्य रहे |
नामांकन एवं उपस्थिति
बालवाटिका के संचालन तथा बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति पर बल दिया गया |
सामुदायिक सहभागिता और सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेत जनप्रतिनिधियों,एसएमसी सदस्यों और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया कार्यक्रम में निपुण बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया | प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होने वाले बच्चों के प्रभाव को भी सम्मानित किया गया |
निष्कर्ष
आज की इस चौपाल ने विद्यालय और समुदाय के बीच की दूरी को कम कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की एक नई राह दिखाई है |
कार्यक्रम का संचालन जयंती कुंडू ने किया और कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रणव कुमार राय ने किया |
इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी,रेखा मिश्रा, वंदना सिंह,गायत्री सिंह,मंजू यादव, डॉक्टर प्रमोद पांडे,परितोष,अखिलेश सहित न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक शिक्षक अनुदेशक और अभिभावक मौजूद रहे ||























