काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एस. एस. पी. के सख्त आदेश के बाद नींद से जागी पुलिस,पकडे 7 नशेड़ी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना चुके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का काशीपुर आगमन महज़ औपचारिक दौरा नहीं रहा—यह सीधा संदेश था कि अब शहर में अव्यवस्था और नशाखोरी नहीं चलेगी।
जन सम्मेलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने खुलकर शिकायत रखी कि प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक का इलाका शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अन्य नशे का सेवन कर राहगीरों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए असुरक्षा का माहौल पैदा किया जा रहा है।
शिकायत मिलते ही एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए—“सार्वजनिक स्थानों पर नशा और हुड़दंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।” आदेश के 24 घंटे के भीतर चौकी कटोराताल पुलिस ने चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक सघन अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान 07 नशेड़ियों को मौके से पकड़कर चौकी लाया गया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई, कड़ी काउंसलिंग की गई और परिजनों के सुपुर्द करते हुए अंतिम चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि कप्तान के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस अब ‘एक्शन मोड’ में है। बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।
एसपी के इस कड़क पदार्पण ने नशाखोरों को साफ संदेश दे दिया है—अब काशीपुर में कानून का राज चलेगा, अराजकता नहीं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close