उत्तराखंड

एसआई और हेड कांस्टेबल रिश्वतखोरी करते रंगे हाथो गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रामनगर में स्तिथ एलआईयू के कार्यालय में छापामारी कर सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है। आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए LIU में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की गई थी दो दिनों पूर्व हुई शिकायत को जांच करने पर सही पाया गया और आज रिश्वत लेते हुए दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह जो कि दोनों ही LIU में तैनात है को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों लोग पासपोर्ट रिन्यूअल के नाम पर ₹2500 रिश्वत मांग रहे थे आज ट्रैप टीम द्वारा जाल बिछाकर ₹2000 रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया की शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के समक्ष दरोगा सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरप्रीत की ओर इशारा किया था और पीड़ित ने हेड कांस्टेबल गुरप्रीत को पैसे दिए थे लिहाजा दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close