काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एटीएम बदलकर करते थे ठगी,28 बैंको के 215 एटीएम कार्ड के साथ 2 लोग अरेस्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,बाजपुर पुलिस ने मदद करने के नाम से एटीएम को बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोगों को 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम तथा एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस 315 बोर व एक चाकू के साथ किया गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ व अपराधो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक बाजपुर ने बन्नाखेड़ा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर दो व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और 01अदद चाकू बरामद हुआ। साथ ही दोनों के कब्जे से 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम मिले। इस सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया कि जगह-जगह जाकर एटीएम के अंदर भोले -भाले लोगों को मदद करने के नाम से उनके एटीएम चेंज कर पैसे निकाल लेते थे। दोनों ने बताया कि पूर्व में जेल भी जा चुके है। दोनों के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अमरीक सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना गदरपुर उम्र 29 वर्ष और सुखवंत सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी सिंह ग्राम बरवाला थाना केलाखेड़ा उम्र 31 वर्ष को जेल भेजा जा रहा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button