काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एक मार्च को निगम काशीपुर मे होगा होली मिलन, जिसमे पधारेंगे मुख्यमंत्री धामी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,, नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया। यह जानकारी देते हुए दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह और अपनत्व के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश के साथ-साथ काशीपुर क्षेत्र में भी अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है। उन्होंने काशीपुर की सम्मानित जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से नगरवासियों का उत्साह और भी बढ़ेगा तथा कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। देहरादून। महापौर दीपक बाली ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया। यह जानकारी देते हुए दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह और अपनत्व के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश के साथ-साथ काशीपुर क्षेत्र में भी अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है। उन्होंने काशीपुर की सम्मानित जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से नगरवासियों का उत्साह और भी बढ़ेगा तथा कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close