उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार देर रात जिले के अलग-अलग जगह तैनात एक चौकी प्रभारी समेत 39 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार देर रात जिले के अलग-अलग जगह तैनात एक चौकी प्रभारी समेत 39 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि सभी पुलिस वाले एसपी की गोपनीयत जांच में फंसे हुए थे।

एसपी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, संभल जिले के धनारी थाने की सुल्तानगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर और इसी चौंक पर तैनात तीन सिपाही को लाइन हाजिर किया गया हैं। इसके अलावा नखासा थाने में तैनात तीन सिपाही, रजपुरा थाने में तैनात तीन सिपाही, बबराला थाने के चार सिपाही, राय सत्ती थाने के एक सिपाही, संभल कोतवाली के दो सिपाही, हजरत नगर गढ़ी थाने से दो सिपाही, असमोली थाने से दो सिपाही, कुढ़ फतेहगढ़ थाने से दो सिपाही, कैला देवी व जुनावई थाने से एक-एक सिपाही, बनियाठेर थाने से दो सिपाही, बहजोई से दो सिपाही, गुन्नौर के तीन सिपाही, ऐंचोड़ा कम्बोह के एक सिपाही, चंदौसी के दो सिपाही और हयातनगर के चार सिपाही और यातायात पुलिस के एक सिपाही को भी लाइन हाजिर किया गया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close