अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू

कतर से भारत लौट रहा एक भारतीय झंडे वाला कार्गो जहाज उस वक्त अचानक युद्ध में फंस गया जब अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए. जहाज 27 फरवरी को कतर के रास लाफान पोर्ट से भारत के लिए रवाना हुआ था. लेकिन रास्ते में एयरस्ट्राइक की खबरों के बाद हालात बिगड़ गए और जहाज को UAE के एक सुरक्षित पोर्ट पर शरण लेनी पड़ी.
जहाज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान GPS और अन्य नेविगेशन उपकरणों में खराबी आने लगी, जिससे क्रू में तनाव बढ़ गया. उन्होंने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के साथ-साथ सबसे बड़ी चिंता पीने के पानी की कमी थी. अधिकारी के अनुसार, जहाज पर खाने का पर्याप्त स्टॉक था, लेकिन पीने का पानी सीमित था और वे सिर्फ कुछ दिनों तक ही उससे काम चला सकते थे.


















