वाराणसी/उत्तरप्रदेश

दुर्गाकुंड में विदेशी पर्यटक का खोया कैमरा पुलिस ने चंद मिनटों में ढूंढ निकाला, तत्परता देख पर्यटक ने कहा-थैंक्यू वाराणसी पुलिस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान एक विदेशी पर्यटक का खोया कैमरा चंद मिनटों में बरामद कर वाराणसी पुलिस ने अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया। इस सराहनीय कार्रवाई के बाद पर्यटक ने पुलिस का आभार जताया।

रोम (इटली) से आए दो विदेशी पर्यटक मां कुष्मांडा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़भाड़ में उनका कैमरा कहीं गिरकर खो गया। कैमरा गायब होने पर दोनों पर्यटक काफी चिंतित हो गए और तुरंत इसकी सूचना दुर्गाकुंड पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विकास मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सतर्कता और त्वरित प्रयासों के चलते कुछ ही मिनटों में कैमरे की लोकेशन का पता लगा लिया गया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने कैमरा विदेशी पर्यटकों को सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर पर्यटक बेहद खुश नजर आए। रोम निवासी पर्यटक अलेक्जेंडर ने वाराणसी पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा, “थैंक्यू वाराणसी पुलिस, इन इंडिया एवरीथिंग इज पॉसिबल।”

इस घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की। नवरात्र के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार मुस्तैद है और किसी भी शिकायत या समस्या पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

चैत्र नवरात्र के अवसर पर वाराणसी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button