अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी पर फोकस

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सर्किल के थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक
जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अभियुक्तों को न्यायालय से दंडित कराए जाने की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.02.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा अपने सर्किल के थाना रॉबर्ट्सगंज, थाना चोपन एवं महिला थाना के पैरोकारों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लंबित एवं विचाराधीन मुकदमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—
गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए।
न्यायालय में समय से केस डायरी, साक्ष्य एवं अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं।
गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कर अभियोजन को मजबूत बनाया जाए।
प्रत्येक महत्वपूर्ण मुकदमे की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
अभियोजन शाखा के साथ समन्वय स्थापित कर दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक पैरोकार अपने-अपने थाने के महत्वपूर्ण मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेंगे।
सोनभद्र पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ न्यायालय में मजबूत अभियोजन के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
























