कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज के कलेक्ट्रेट परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे युवा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज – आए दिन मीडिया कर्मियों पर हो रहे हमले व उनका उत्पीड़न जिस पर शासन प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान न करना उल्टे सरकार द्वारा सच लिखने ब सच दिखाने पर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आवाज दबाने का जो कार्य किया गया उसके विरोध में सैकड़ों पत्रकारों द्वारा आज जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया |

मीडिया संस्थानों पर आईटी की छापेमारी व पत्रकारों पर हमले के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन हुआ। पत्रकार सहायता एसोसिएश के बैनर तले कलेक्ट्रेट में एकजुट हुये पत्रकारों ने अर्धनग्न हो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन ने राष्ट्रपति से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे युवा

कंन्नौज के कलेक्ट्रेट परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे यह युवा किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नही है। यह लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार हैं। यह सरकार के खिलाफ अर्धनग्न होकर इसलिए सड़कों पर उतरे हैं क्योंकि अब इन्हें सरकार से भी डर लगने लगा है। इनका कहना है कि अभी तक हम पर माफिया, पुलिस और अधिकारी ही हमले करते थे, लेकिन अब तो सरकार भी सच्चाई दिखाने पर हमलावर हो गयी है। जिस तरह सरकार तानाशाही के जरिये मीडिया संस्थानों पर छापेमारी कर दबाव बना रही है, वह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नही है। पत्रकार एसोसिएशन के कहना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिये हम लोग सीएम से मिलेंगे। अगर वहां भी सुनवाई नही हुई तो राष्ट्रपति के सामने पेश होकर अपनी बात रखेंगे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

0% LikesVS
100% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button