कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज जनपद में शीघ्र संचालित होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट – जिलाधिकारी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कन्नौज जनपद – जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सौरिख में आबकारी विभाग के सी0एस0आर0 फुंड से निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के कार्य गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में प्रयुक्त सामग्री को देखा एवं कार्य गुणवत्ता अच्छी पाई।

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी की गई जिसमें बताया गया कि आज रात तक साइड स्ट्रक्चर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा एवं 31 जुलाई तक ऑक्सीजन प्लांट भी जनपद हेतु डिस्पैच होगा, जिसके उपरांत ही शेड का कार्य पूर्ण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट के इंस्टालेशन हेतु अन्य सभी आवश्यक सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं बैकअप हेतु जनरेटर भी प्राप्त हो चुका है जिसके इंस्टालेशन हेतु विद्युत विभाग से समस्त औपचारिकतायें भी पूर्ण हो चुकी हैं।

श्री मिश्र ने ऑक्सीजन प्लांट के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जल भराव की समस्या के दृष्टिगत जल की निकासी हेतु पूर्ण एस्टीमेट बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश सी0एच0सी0 प्रभारी को दिए। उन्होंने कहा कि बाउंडरी के बाहर मिट्टी आदि का भराव कराकर उसपर फूलदार पेड़ लगाए जाने एवं गार्डन तैयार कर सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने से पूर्व सुरक्षा मानकों के अनुसार भी सभी व्यवस्थाएं देखी एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऑक्सीजन संयंत्र संचालन शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए। मौके पर सी0एच0सी0 प्रभारी, सहित अन्य संबंधित चिकित्सक व कार्यदायी संस्था के व्यक्ति उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button