उत्तरप्रदेश
Trending

फौजी पति को पत्नी ने मायके बुला कर की हत्या की कोशिश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फतेहपुर- सदर फतेहपुर के उत्तरी गौतम नगर निकट जीजीआईसी निवासी योगेश परिहार ने अपनी बेटी दीपिका सिंह उर्फ नेहा सिंह की शादी नसीरपुर निवासी अभिषेक सिंह से 26 अप्रैल 2018 में की थी। अभिषेक सिंह फौज में सर्विस करते हैं। 5 जून 2021 छुट्टी खत्म होने के बाद फौजी अभिषेक पत्नी नेहा को मिलिट्री क्वार्टर ले जाने के लिए ससुराल आता है जहाँ नेहा पति के साथ जाने के लिए मना कर देती हैं जिसके बाद अभिषेक नेहा को मनाने लगता है तभी नेहा जादूटोना किया हुआ पानी जबरदस्ती अभिषेक को पिलाने का प्रयास करती है।

अभिषेक द्वारा पानी न पीने पर नेहा की माँ संज्ञा, पिता योगेश, भाई मनोज, अनूप, राजू आदि परिवार के सभी सदस्य मिल कर फौजी पति की हत्या का कुत्सित प्रयास करते हैं जिसमें धारदार हथियार से फौजी को लहूलुहान कर दिया जाता है। किसी तरह फौजी अपना बचाव करते हुए भाग कर 112 डायल कर पुलिस को बुला लेता है। किन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के प्रत्यक्ष दर्शी होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नही की जाती बल्कि लड़की पक्ष द्वारा कुछ प्रभावशाली लोंगो के दबाव में उल्टा दहेजप्रथा और मारपीट का झूठा केस अभिषेक और परिवार के गैर मौजूद सदस्यों पर दर्ज कर लिया जाता है।


फौजी अभिषेक सिंह ने घटना के बारे में आगे बताया कि वह अपनी पत्नी को कभी भी ससुराल ले जाने के लिए दबाव नही डालते थे क्योंकि वह दोनों पति पत्नी ड्यूटी पोस्टिंग में मिले सरकारी क्वार्टर में रहते थे और क्वार्टर में सभी आधुनिक व्यबस्था अभिषेक ने कर रखी हैं। इसलिए फौजी कई बार नेहा को मायके से ही अपने ड्यूटी पोस्टिंग में ले जाता रहा है। अभिषेक स्वयं छुट्टी में आने के बाद ज्यादा समय ससुराल में ही बिताता था। अभिषेक ने बताया कि उसने अपनी शादी में ससुराल पक्ष का पूरा खर्च स्वयं उठाया साथ ही अपनी पूरी सैलरी अपनी पत्नी को देता है यहाँ तक कि अपने घर की अपेक्षा ससुराल में छोटी से बड़ी सभी चीजें मिलिट्री कैंटीन से लाकर देता था। अभिषेक अपनी आप बीती में बताते है कि उन्हें अपनी पत्नी नेहा अक्सर फतेहपुर में एक बंगला बनवाने, दस लाख रुपये अपनी माँ के खाते में डालने और हाल ही में खरीदी डिज़ायर कार अपने नाम कराने की लड़ाई किया करती थी। नेहा और ससुराली जनो से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के बावजूद अभिषेक नेहा का हर पल हर सम्भव ख्याल रखता था।

फौजी अभिषेक न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं उनका कहना है कि दोनों पक्षों के निवास स्थान के पड़ोसियों से घटना की पूँछ तांक्ष की जा सकती है। शहर कोतवाली जनकारी करने पर बताया गया कि लड़का पक्ष का एनसीआर दर्ज है मामले की जांच की जा रही है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button