अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यूथ इंडिया ने किया डिजिटल बिग्रेड की लांचिंग
AIRA NEWS NETWORK – आप सभी को सुचित करना है कि यूथ इंडिया टीम की ओर से एक नई मंच तैयार किया गया है। जिसका नाम यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड रखा गया है।
यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड क्या है ?
यह देश का एकमात्र ऐसा ब्रिगेड बनने जा रहा है जिससे अब देश का कोई भी मुद्दा दबेगा नहीं, मतलब आज आप सभी देख रहे होंगे कि देश में कई ऐसे मुद्दों को दबाया जाता है। इसके लिए यूथ इंडिया परिवार ने यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड के नाम से नया मंच तैयार किया है।
यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड का काम क्या है ?
यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड के माध्यम से देश के सभी जिलो में संगठन का संयोजक व टीम गठित किया जाएगा। इसके माध्यम से किसी भी जगह पर कोई घटना घटित होता है या किसी को मदद की जरूरत है तो यह टीम नेशनल कमिटी को सुचित करेगी उसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले डिजिटल बिग्रेड की टीम उसे सोशल मीडिया के जरिए देश दुनिया में दिखाने का काम करेगी।
यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड से कैसे जुड़े ?
यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड से जुड़ने के लिए आपको अपना एक आईडी प्रुफ, एक पासपोर्ट साइज फोटो, व सोशल मीडिया का लिंक भेजना होगा।
यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड से जुड़ने का फायदा ?
डिजिटल ब्रिगेड से जुड़ने का फायदा यह है कि आप एक संगठन के माध्यम से जुड़कर अपने आप को संगठित महसूस कर देशहित में आवाज बुलंद कर सकते हैं। समय समय पर सेमिनार के जरिए देश की गौरव व अस्मिता की पहचान रख सकते हैं। एक टीम के माध्यम से हमेशा कुछ ना कुछ अलग सिखने का अवसर मिलते रहेगा।
तो आईए जुड़िए संगठित होइए। यूथ इंडिया डिजिटल बिग्रेड के साथ जुड़कर आज ही अपना पद सुनिश्चित करिए।


















