उत्तरप्रदेश
Trending

पक्का तालाब के पुनरोद्धार के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

फतेहपुर – लगभग 150 वर्ष पुराने तालाब , के संरक्षण संवर्धन के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी को ज्ञापन ,तालाब किनारे दीप जलाकर , जिलाधिकारी को खून से पत्र लिख कर प्रयास किया l अब बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के स्वयसेवक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पक्का तालाब के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रयास कर रहे है l बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए 21 बार खून से पत्र लिख चुके बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ऐतिहासिक तालाब के संरक्षण, जीर्णोद्वार, और इसके पुर्नस्थापना के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती आ रही है।

विदित हो कि इस पक्का तालाब का इतिहास देश आजादी से पूर्व का है। मौजूदा समय में देखरेख व संरक्षण के अभाव में इसका अस्तित्व मिटने के कगार पर पहुंच चुका है। ऐतिहासिक धरोहरों को संजोए रखने के लिए पक्का तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाना नितांत आवश्यक व हितकारी है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति लगातार पक्का तालाब के संरक्षण, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की मांग शासन प्रशासन से करती आ रही है। कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं।

पर्यावरण प्रेमी, बुद्धजीवी वर्ग तथा क्षेत्र वाशियो का समर्थन भी समिति को प्राप्त है l हस्ताक्षर अभियान के लिए प्रवीण पाण्डेय, देव व्रत त्रिपाठी , इशू कौशल ,नीरज कौशल , रवि सोनी , राहुल गुप्ता , रिशु केसरवानी , धीरज मोदनवाल , संतोष कुमार , अजय गुप्त , बेटू पंडित प्रमुख रूप से नगर में संपर्क कर रहे है l इस मुहिम में भारी जन समर्थन बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति को प्राप्त हो रहा है l

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button