दरभंगा (बिहार)- दरभंगा मधुबनी समेत बिहार के अधिकांश जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखा है इसको लेकर यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राहत पैकेज की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि बिहार के अधिकांश जिले बाढ़ के भयंकर चपेट में है जिसमें उत्तर बिहार के कई जिले ज्यादा प्रभावित है प्रतिवर्ष बाढ़ आने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है इसकी अभी तक किसी प्रकार की स्थाई निदान नहीं किया गया है । गौरतलब है कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी लोग नारकीय जीवन जीने को बाध्य है।
इसपर अतिशीघ्र ध्यान देकर जो भी जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ है उसके लिए विशेष राहत पैकेज देने का फैसला व किसान को मिलने वाले फसल क्षति को भी दुगुना किया जाए।


















