बेनीपुर – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्व. बी. पी. मंडल की जयंती आज बेनीपुर के युवाओं के द्वारा मनाई गई। इस दौरान यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने बी. पी. मंडल जी के जीवनी पर विचार रखते हुए कहा कि समाजिक क्रांति के नायक थे। देश व समाज उन्हें कदापि नहीं भूल सकते।
वहीं यादव आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश्वर यादव ने कहा कि बी पी मंडल समाज के वंचितों व गरीबों के आवाज थे। उनके द्वारा पिछड़ों के लिए किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर कुमार श्रवन, रंजय कुमार, मो. मकसूद ,मो. कासिम, उगन कुमार साह, सोनु कुमार आदि ने संबोधित कर मंडल मसीहा बी. पी. मंडल जी के द्वारा किया गया कार्य को याद किया।


















