21 जून को जिला में 50 स्थानों पर मनाया जाएगा योग दिवस : उपायुक्त निशांत कुमार यादव
करनाल – 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आगामी 21 जून को प्रात: 7 बजे से 7.45 तक मनाया जाएगा। इस बार जिला के गांव व शहरों की कुल 50 लोकेशन पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक जगह पर 50 से ज्यादा प्रतिभागी इक_ïे नहीं होंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा जिसमें 6 गज की दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
योग दिवस को मनाने के लिए क्या-क्या इंतजाम किए जाने हैं, इसे लेकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने गुरूवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक मीटिंग कर सरकार की ओर से जारी निर्देशों का हवाला देते हुए ड्यूटियां लगाई और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को योग दिवस के लिए जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया। इसके अलावा 21 जून को आम व्यक्ति अपने घर पर योग कर सकते हैं। इसके लिए, योग करें-घर पर रहें थीम दिया गया है।
योग करवाने वालों की तीन दिन होगी ट्रेनिंग :
मीटिंग में डीसी ने बताया कि सभी 50 लोकेशन पर तीन दिन टे्रनिंग के रहेंगे, समय प्रात: 7 बजे से 7.45 तक रहेगा। ट्रेनिंग करने वालों में मुख्यत: अध्यापक, आयुष विभाग, खेल, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत आरोग्य, भारतीय क्रीडा, भारतीय योग संस्थान व अन्य एनजीओ से जुड़े व्यक्ति रहेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के लिए चयनित गांवों में संबंधित ग्राम सचिव की ओर से प्रचार की जिम्मेवारी रहेगी। शहरी क्षेत्रों में आयुष विभाग के सहयोग से जन सम्पर्क अधिकारी योग दिवस कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे।
सांसद, विधायक व मेयर किए जाएंगे आमंत्रित :
उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को मुख्य कार्यक्रम में किसी एक जगह सांसद, अपने-अपने हल्के में संबंधित विधायक और करनाल मुख्यालय पर मेयर को शामिल करने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। प्रत्येक लोकेशन पर ध्वनि व्यवस्था और योग क्रियाएं/आसन करने के लिए मैट बिछाए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम में एलईडी भी लगाई जाएगी जिसके माध्यम से वीडियो का प्रसारण होगा। प्रतिभागियों को अल्पाहार दिया जाएगा। सभी जगह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का फलैक्स लगाया जाएगा। अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के लोगो से युक्त सफेद रंग की टी-शर्ट भी वितरित की जाएंगी। सभी जगह पेयजल, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे।
इन जगहों पर रहेंगे कार्यक्रम :
डीसी ने बताया कि योग दिवस मनाने के लिए जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 50 स्थान चयनित किए गए हैं। इसके तहत घरौंडा खंड में अलीपुर खालसा, जमालपुर, कल्हेड़ी, कालरोन, कुटेल, पनौड़ी तथा रसीन में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार करनाल खंड के बजीदा जाटान, चौरा खालसा, नबीपुर, शेखपुरा सोहाना, राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठïा माध्यमिक स्कूल करनाल, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक स्कूल पे्रम नगर करनाल, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक स्कूल (लड़के), राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर (लड़के), राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सैक्टर 13, सैक्टर 12 का योगा शैड, ओपीएस विद्या मंदिर सैक्टर 13, श्री कृष्ण मंदिर सैक्टर 14, त्रिकोणा पार्क शिव मंदिर सैक्टर 6, श्री कृष्ण कृपा धाम सैक्टर 9, डेरा कार सेवा कलंदरी गेट, मानव सेवा संघ, गीता मंदिर सैक्टर 13, शिव मंदिर जाटों गेट, रघुनाथ मंदिर हांसी रोड, राजकीय विद्यालय सैक्टर 13, सामुदायिक केन्द्र सैक्टर 5, आरके पुरम धर्मशाला, माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी केन्द्र, कर्ण स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल, अटल पार्क, सैक्टर 6 आर्य मंदिर, कर्ण ताल, प्रेम प्लाजा, सामुदायिक केन्द्र सैक्टर 13, आर्य समाज मंदिर प्रेम नगर, कनिका पब्लिक स्कूल तथा कर्णेश्वर मंदिर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि निसिंग खंड के गांव बांसा, गुल्लरपुर, जाणी तथा सांभली में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। असंध खंड के गांव भाम्बरेहड़ी, गंगाटेहड़ी, कबूलपुर खेड़ा तथा ठरी में योगा कार्यक्रम होंगे। इंद्री खंड के गांव चौगामा को योग दिवस कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। जबकि नीलोखेड़ी खंड के गांव कारसा, डोड व सीधपुर में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि पार्क व व्यायामशालाओं में योग कार्यक्रम किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत भारत से हुई :
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत सबसे पहले भारत की पहल से हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्टï्र महासभा में योग दिवस मनाने की पहल की थी। इसके बाद 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्टï्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी मिली और इसके बाद 21 जून 2015 को प्रथम अंतरराष्ट्रीययोग दिवस मनाया गया। योग न सिर्फ व्यक्ति को शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी देता है।
मीटिंग में सभी उपमंडलाधीश, सीईओ जिला परिषद, एमडी शुगरमिल, डीडीपीओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, सहायक आयुर्वेद अधिकारी, पतंजलि योग समिति के जिला समन्वयक तथा योग से जुड़े विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे।


















