अवैध सबंध और कर्ज से छुटकारा को लेकर पत्नी के हाथ अपने ही पति के खून से हुए रक्त रंजित
कटिहार – मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठा टोला का है जहां बीते सोमवार की रात्रि ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र रविदास को दो अपराध कर्मियों के द्वारा घर में घुसकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद कटिहार पुलिस छानबीन शुरू की और 72 घंटे के अंदर हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस छानबीन के क्रम में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी संजौली देवी का एक व्यक्ति से फोन पर लंबी बातचीत हुई थी और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था जांच के क्रम में यह बात भी सामने आई है कि मृतक के पत्नी को बंधन बैंक कर्मी राजू कुमार ने 90 हजार का लोन दिया था बंधन बैंक कर्मी राजू कुमार और मृतक के पत्नी संजोली देवी का प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे दोनों के प्रेम में रास्ते का कांटा बने धर्मेंद्र रविदास को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बंधन बैंक का कर्मी राजू कुमार ने संजौली देवी को कहा था कि यदि लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु अथवा हत्या हो जाए तो लोन माफ हो जाएगा इसके बाद लगभग एक महीना पूर्व से ही राजू कुमार एवं संजोली देवी के द्वारा धर्मेंद्र रविदास की हत्या करने की योजना बनाई गई और इस कार्य के लिए राजू कुमार ने अपने पहचान के ग्रामीण संजीत पंडित को 50 हजार में हत्या करने के लिए तैयार किया और घटना वाले दिन दोनों मिलकर धर्मेंद्र रविदास की हत्या कर दी।
सुमन मिश्रा की रिपोर्ट




























