अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह में बच्चों को नशे से दूर रहने हेतु किया जागरूक
अल्मोड़ा – पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह (22 जून से 28 जून, 2020 तक). की शुरुआत की गयी है। थानाध्यक्ष महिला थाना श्वेता नेगी द्वारा अपनी टीम के साथ वाहन में ड्रग्स जागरूकता बैनर के साथ आमजन को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम सिराड़ के बच्चों को जीवन में कभी नशा न करने हेतु जागरूक किया गया तथा नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए अपील की कि अपने आस-पास के लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाय। बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद की ओर ध्यान देने तथा नशा न करने हेतु शपथ दिलाई गयी वही आपको बताते चलें।
महिला थाना अध्यक्ष श्वेता नेगी द्वारा आमजन को कोविड-19 को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया उन्होंने कहा लापरवाही हमें बिल्कुल नहीं बरतनी है थोड़ी सी लापरवाही तीसरी लहर का कारण बन सकती है घर से बिना बजे ना निकले मास्क अवश्य लगाएं नियमित साबुन से हाथ धोते रहें सैनिटाइजर का प्रयोग करें एक दूसरे से हाथ ना मिलाएं खांसी बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं चिकित्सक से सलाह लें और दवाई ले वही जो नशे का कारोबार करते हैं अगर उनके बारे में आमजन में से किसी को जानकारी हो तो हमें बताएं उनका नाम गुप्त रखा जाएगा नशे से लोगों को बचाने के लिए जनता के बीच से लोगों को आना चाहिए ताकि हमारे बच्चे नशे की गिरफ्त में ना आ सके।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























