64 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने एक नाबालिग युक्ति से क्या दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून – यहां एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 64 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को घर से जबरन घसीटते हुए गन्ने में खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिस्सरवाला की है। यहां एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी नाबालिग युवती जब घर में अकेली थी तब पड़ोस में रहने वाले विजय 64 साल पुत्र अमर सिंह ने बलात्कार किया। उसने युवती के साथ गलत हरकत की। फिर उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया, जहां युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363, 376, और POCSO Act की धारा 56 के तहत मामला दर्ज किया है। Doiwala SSI Raj Vikram Panwar ने बताया कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति इससे पूर्व भी बलात्कार के एक मामले में जेल जा चुका है। यह इसके द्वारा की गई दूसरी वारदात है। फिलहाल मामले की जांच महिला एसआई रश्मि रावत द्वारा की जा रही है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















