कन्नौज: मौसम बारिस के चलते जनपद के कई गांवों में सैकड़ों बीघा गेहूँ की पीछे की फ़सल चार पांच दिन हुई लगातार बारिस के चलते खेतों में लगे गठे अंकुरित होकर ख़राब हो गए जनपद कन्नौज सदर ब्लॉक के ग्राम महेधीपुर में आईरा की टीम ने ग्राउंड जीरो से कृषक राम आसरे, बासुदेव,विनीत कश्यप,निर्मला देवी और राम बेटी आदि से जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने कर्ज लेकर तो किसी ने अपने जानवर बेच कर यही नही किसी किसी किसान ने अपने जेवर आदि कडुआ कर फ़सल में लागत लगाई जिससे अच्छी फ़सल मिल सके फ़सल पक कर तैयार हुई समय से मड़ाई न होने तथा कई दिनों तक हुई तूफानी बारिस ने फ़सल को नष्ट कर दिया
जिसके चलते अन्नदाताओं के मुँह तक आया निवाला खतरे में पड़ गया हम सब का पेट भरने बाले खुद का पेट कैसे भरे इसकी चिंता में अब बे किसान सरकार से मिलने बाली मदद की बाट देखते हुए प्रकृति के प्रकोप और अपनी किस्मत को कोसने पर मजवूर हैं किसानों का कहेना है कि अगर मुझ को सरकार की तरफ से मदद नही मिली तो हम लोगो को इधर उधर से मांग कर अपने परिवार का भरण्ड पोषण करना होगा । ज्ञात हो उक्त गांव गंगा नदी के किनारे बसा हुआ गरीब तबके के लोगों का आसियाना है ।
पुष्कर शर्मा की रिपोर्ट


















