AIRA NEWS NETWORK – आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में लोगों ने पहुंचकर अपना कोविड 19 का टेस्ट करवाया जिसमे वजीरगंज कोतवाली में डायल 112 पर तैनात सिपाही श्री भूपेंद्र जी ने भी अपना कोविड19 का टेस्ट करवाया।
अन्य लोगों ने भी अपना कोविड-19 का टेस्ट करवा कर अपने आप को संतुष्ट महसूस किया कोविड-19 टेस्ट करने वाले डॉक्टर श्री पवन कुमार शुक्ला के साथ उनके सहयोगी श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा श्रीमती अंजू देवी ने बताया कि आज वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 48 लोगों का अभी तक कोविड-19 टेस्ट किया जा चुका है तथा या प्रक्रिया अभी जारी रहेगी लोगों के कोविड-19 टेस्ट में किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।
वजीरगंज से रिपोर्टर प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट




























