
AIRA NEWS NETWORK – शनिवार को बीकानेर शहरी सीमा में केवल 18+ आयु वर्ग और हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ही वैक्सीन उपलब्ध होगी। 15+ आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन केवल ग्रामीण एरिया में होगा। यानी शहरी क्षेत्र में शनिवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीनेट किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिले के कुल 251 हेल्थ सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
इसके लिए 47560 डोज उपलब्ध करवाई गई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बीकानेर शहरी एरिया में 15+ आयु वर्ग को छोड़कर शेष सभी वर्गों के लिए केवल कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। वहीं ग्रामीण एरिया में 15+ आयु वर्ग के साथ-साथ शेष अन्य श्रेणियों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है।






