ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

खाजूवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत् उदघाटन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल रहे खाजूवाला दौरे पर उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाजूवाला में पिछले 14 वर्षों से बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन के नवीनीकरण का शुभारंभ किया । उन्होने कहा कि सोनोग्राफी शुरू होने से खाजूवाला क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं और मरीजो को लाभ मिलेगा। सीएचसी खाजूवाला में अब हर शुक्रवार,शनिवार को सोनोग्राफी हो सकेगी।

इसी दौरान उन्होने सीएचसी खाजूवाला में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन भी किया। उन्होने प्लांट में विधुत व्यवस्था सही रहे । इसके लिए विधुत विभाग के अधिकारियों को प्रथक से ट्राँसफार्मर डीपी लगाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद वे खाजूवाला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली ।


मीटिंग में उन्होने सामूहिक रूप से निर्णय किया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर देश में बढ़ रही महंगाई, काले कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के पक्ष में चौदह जुलाई को पुगल, छतरगढ़ में और पन्द्रह जुलाई को खाजूवाला में सामूहिक रूप से पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

विधायक गोविंद राम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल 100 रूपये से ऊपर चला गया है । जिससे देश में आम जन महंगाई की मार झेल रहा है । इसी के साथ आज केंद्र में मोदी सरकार कांग्रेसी शासित राज्यों के साथ वैक्सीन आवंटन में भेदभाव बरत रही है जिसके कारण अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। इसी तरह अपनी हठधर्मिता में केंद्र सरकार किसानों की नहीं सुन रही है उन्हें लगातार आंदोलनरत रहना पड़ रहे हैं।

उन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान खलील सरपंच सियासर चौगान, किशन सरपंच 8 केवाईडी, रामेश्वर गोदारा सरपंच 40 केवाईडी, मुरली मोदी सरपंच अमरपुरा, शेरे खान सरपंच 17 के एच एम, राजाराम सरपंच 14 बीडी, खलक खान सरपंच दंतोर, मोडाराम सरपंच कंकराला, ओमप्रकाश सरपंच प्रतिनिधि 7 पीएचएम, कालुराम भाटी सरपंच 2 केडब्लूएम, शोकत सरपंच प्रतिनिधि माधोडिग्गी, मंसाराम सरपंच माहदेववाली, पदमाराम जी चौहान, मोहन जी सिहाग, खलील बलौच, क्यामुद्दीन सत्तासर, सुभान खान, मुकेश बजाज, त्रिलोक भींचर, तीरथ सिंह, पुर्णाराम थालोड, छगन मेघवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ साथ चिकित्सा पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button