उत्तरप्रदेश
Trending

रोडवेज बस व कार की भिड़ंत में कार सवार दो गम्भीर घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के परखच्चे उड़ गये गंभीर रुप से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया रोडवेज बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

शुक्रवार की देर रात्रि प्रतीक 35 वर्ष, शिवम 31 वर्ष , ईशान 38 वर्ष निवासी धामपुर के टीचर्स कॉलोनी व मिलक जहांगीराबाद निवासी अभिनंदन कार से नगीना से धामपुर की ओर जा रहे थे। कार नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 स्थित भारत गैस गोदाम के पास पहुंचने पर सामने से आ रही अमरोहा डिपो की रोडवेज बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। कार व बस की भिड़ंत की तेज़ आवाज सुनकर छत्रियनगर कॉलोनी निवासी दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को फंसी कार से बाहर निकालकर किसी तरह उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल प्रतीक व शिवम को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। ईशान ठाकुर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई । इधर रोडवेज बस चालक सवारियों से भरी बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया।बताया गया कि बस में करीब 15 से 20 सवारियां थी जिन्हें भी मामूली चोटें आई बाद में बस में मौजूद सभी सवारियां अन्य वाहनों में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी। टक्कर लगने से यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button