अपराधियों की धड़ पकड़ अभियान में जनपद पुलिस बेहतर कार्यप्रणाली का नमूना कर रही पेश
मुज़फ्फरनगर- एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में अपराधियों की धड़ पकड़ अभियान में जनपद पुलिस बेहतर कार्यप्रणाली का नमूना पेश कर रही हैं इस कम्पीटीशन में कई थानाप्रभारी एक दूसरे से बढ़कर अच्छा करने की जुगत में बेहतर परिणाम दे रहें हैं ।
प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी पंकज पंत कुछ ना कुछ अच्छा व बेहतर काम करने की ललक रखते हुए अपनी शानदार कार्यप्रणाली से अपने अल्प समय के कार्यकाल में कई घटनाओ से पर्दा उठाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला रहें हैं, आज भी थाना प्रभारी निरीक्षक नई मंडी पंकज पंत के नेतृत्व में उनकी टीम निरीक्षक धर्मवीर सिंह, एसआई ज्ञानेंद्र नागर, एसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल हरवेन्द्र, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सोबिंदर, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह,कॉन्स्टेबल अंकित कुमार, कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार,कॉन्स्टेबल दीपक कुमार ने शातिर वाहन चोर गैंग के कई सदस्यों को चोरी किये हुए वाहन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी अजीत कुमार पुत्र किरण सिंह निवासी ग्राम गढ़ी बहादुरपुर थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ने थाने पर आकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया तथा इसी क्रम में आकाश पुत्र कुलदीप त्यागी शांति नगर भोपा रोड मुजफ्फरनगर ने भी मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था जिस के संबंध में मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहन चोरों की तलाश करनी शुरू कर दी थी।
जिसको लेकर टीमों का गठन भी किया गया था।आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीन मोहम्मद पुत्र मुल्ला कदीम उर्फ कासिम निवासी सरवट हाजीपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर सरताज मोहम्मद पुत्र सत्तार निवासी हुसैनिया कॉलोनी मदरसे के सामने वाली गली थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में तीसरे मोहित शर्मा पुत्र नंदकिशोर निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर को पेचेन्डा रोड गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास से मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान चोरी दो की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गये वहान चोरो की निशानदेही पर चोरी की और 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई पकड़े गए शातिर वाहन चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं यह गैंग मोटरसाइकिलो को भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करके 3000 से लेकर ₹4000 में बेच देते हैं।तो वही पकड़ा गया शातिर वाहन चोर दीन मोहम्मद के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में भी दर्जनों मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं ।
थाना नई मंडी पुलिस टीम की यह एक बड़ी कामयाबी कहलाई जाएगी वहान चोरों के पकड़े जाने से वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आएगी इस सराहनीय गुड वर्क पर आला अधिकारियों ने थाना नई मंडी पुलिस की हौसला अफजाई की है ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















