उत्तरप्रदेश
Trending

युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता के साथ पुलिसकर्मी ने की अभद्रता व्यापारियों में आक्रोश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नूरपुर – वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड ने पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा इकाई के नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता के साथ अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने शहीद तिराहा पर धरना दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा गुस्साए व्यापारियों को समझा बुझा कर शांत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के शहीद तिराहे पर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा इकाई के नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता की गुप्ता स्वीट्स कॉर्नर के नाम से मिठाई की दुकान है। गुप्ता के अनुसार शनिवार की प्रातः करीब 9 बजे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान वहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड आदि वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मौत में जा रहे एक बाइक सवार का चालान काट दिया। वह व्यक्ति उनका परिचित था। और उनकी दुकान पर आकर अपनी व्यथा बताई। वे ट्रैफिक पुलिस कर्मी के पास गये और उसे छोडने का आग्रह किया। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड ने उनके साथ अभ्रदता की।

उन्होने इस संबंध में प्रदेश पदाधिकारी तस्लीम अहमद को अवगत कराया। इसके उपरांत बडी संख्या मे व्यापारी शहीद तिराहा पर एकत्रित हो गये। और उक्त दोनो के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गये। धरने की सूचना पर कोतवाल रविंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। और व्यापारियो को शांत कर धरना समाप्त कराया। धरना देने वालो में संदीप जोशी, चौधरी अजयवीर सिंह,सरदार रविंद्र सिंह मिक्की, सभासद असलम मलिक, शाहनवाज मलिक, नवनीत सिंह आदि सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button