नगीना – उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना प्रांगण में थाना दिवस आयोजित किया गया। जिसमें मात्र 4 शिकायत दर्ज हुई जिसका मौके पर कोई निस्तारण नही हो सका। शनिवार को थाना प्रांगण में एसडीएम घनश्याम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में राजस्व संबंधित कुल 4 शिकायतें दर्ज की गई। शिकायतों को संबंधित लेखपालों को शिकायत के निस्तारण हेतु दे दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे, लाल सराय चौकी प्रभारी अजय कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी कर्मजीत सिंह, चित्तौड़गढ़ चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सहित सभी हल्का दरोगा व थाना क्षेत्र के लेखपाल धीरज त्यागी, बिजेंद्र सिंह, राकेश, योगेश, सत्यवीर सिंह, मोहित शर्मा, गौरव भटनागर, बृजमोहन, राजस्व निरीक्षक राजपाल सिंह व ओमप्रकाश सिंह सहित सभी हलकों के दरोगा मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















