नूरपुर – प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज ग्राम मंडौरा के खेल मैदान में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आकांक्षा चौहान ने फीता काटकर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ से किया। खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी अपने जौहर दिखाये।
खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि युवावस्था में खेल के प्रति लगाव होना चाहिए। खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते है। खेलने से हमे अनुशासन की सीख मिलती है। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे सरकार की मंशा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की है। उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं से भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा।
बसलक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आकुल,लोकेश,सुहेल। दो सौ मीटर में आकुल,सागर,विपिन। चार सौ मीटर में कमलवीर,विपिन,सागर। आठ सौ मीटर मे रोहित,विशाल,विपिन,। पन्द्रह सौ मीटर में रोहित,अरविंद, अंकुर ने क्रमशः प्रथम, द्वतीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग दो सौ मीटर में तनु चौधरी, नीलाक्षी, आँचल सैनी,। आठ सौ मीटर में नीलाक्षी, रिया,प्राची ने क्रमशः प्रथम,द्वतीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन कमलजीत सिंह नूर ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवराज सिंह ने की। प्रतियोगिता व्यवस्था में हरी सिंह आर्य, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, अनुराग त्यागी,पी टी आई संतोष कुमार, ललित कुमार आदि का सहयोग रहा।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















