बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध की दुर्घटना में अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया तथा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव जमालपुर की है। नहटौर-चांदपुर मार्ग स्थित गाँव जमालपुर निवासी 62 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह अपने सडक किनारे स्थित मकान के सामने ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव मुबारकपुर पोट्टा निवासी हरिओम पुत्र नेपाल सिंह की बाइक से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर बाइक चालक हरिओम भी बाइक गिरने से घायल हो गया। वृद्ध की अचानक दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Traumatic death of an old man crossing the road due to bike collision
वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत

आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हरिओम को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जबकि मृतक गोपाल के शव को शील कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पुत्र का आरोप है कि हरिओम शराब के नशे में था और उसकी बाइक भी बहुत तेज थी। उसके पिता गोपाल सिंह सडक के किनारे कच्चे में थे जहाँ आकर युवक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बाइक चालक के विरूद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है। जिस के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button