AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के गाँव इच्छावाला गांव में खेतों की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी। सुबह उसका शव लहू लूहान हालत में खेत पर पडा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल जुट गई है।
मामला मंडावर थाना क्षेत्र के गाँव इच्छावाला का है। जहाँ रविवार की सुबह खैराबाद निवासी कुलविन्दर का हाथ-पैर बंधा व खून से लथपथ शव खेत में पडा मिला। कुलविन्दर यमुनानगर निवासी रवि चौहान नामक व्यक्ति के इच्छावाला गांव स्थित खेतों की रखवाली करता था। अनुमान है कि बीती रात्रि किसी समय अज्ञात बदमाशों ने रंजिशवश कुलविन्दर को मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिक्षक बिजनौर डॉ.धर्मवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस संबन्ध में डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुलविन्दर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















