करनाल: उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप आए दिन बढ़ रहा है, लोगों को सावधान रहकर कोविड के नियमों की पालना करनी होगी। जिला में कोविड का मुकाबला करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिले के किसी भी व्यक्ति को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना के उपचार के लिए जिला में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 15 प्राईवेट अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जिले में 416 आक्सीजन सहित नॉन एसी बैड और 404 भरे हुए हैं तथा 12 बैड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बैड 206 हैं, जिनमें से 205 भरे हुए हैं।
उपायुक्त ने जारी ब्यान में कहा कि वीरवार तक जिले के केसीजीएमसी ऑक्सीजन के साथ नॉन आईसीयू 200 बैड हैं जोकि सभी भरे हुए हैं। इसी प्रकार केसीजीएमसी में ही ऑक्सीजन के साथ आईसीयू के 80 बैड हैं जोकि भरे हुए हैं। पार्क अस्पताल करनाल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 10 बैड हैं, सभी भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 20 हैं जोकि भरे हुए हैं। डा. ज्ञान भूषण नर्सिंग होम करनाल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 6 बैड हैं, जिनमें से 5 भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 5 हैं जोकि भरे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अमृतधारा अस्पताल चौड़ा बाजार में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 38 बैड हैं, जिनमें से 35 भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 26 हैं जोकि भरे हुए हैं। विर्क अस्पताल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 37 बैड उपलब्ध हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 8 हैं जोकि भरे हुए हैं। रामा सुपर स्पैशिलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 8 बैड उपलब्ध हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 6 हैं, जोकि भरे हुए हैं।
इसी प्रकार सर्वोदय अस्पताल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 12 बैड हैं, जिनमें से 9 भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 10 हैं जोकि भरे हुए हैं। करनाल नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 8 बैड हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 10 हैं जोकि भरे हुए हैं। अर्पणा अस्पताल मधुबन में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 16 बैड हैं, जिनमें 11 भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 2 हैं, जोकि भरे हुए हैं। एसएस अस्पताल करनाल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 7 बैड हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 7 हैं, जिनमें से 6 भरे हुए हंै। इसी प्रकार संजीव बंसल सिग्रस अस्पताल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 20 बैड हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 5 हैं जोकि भरे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि आरपी वैल्टर अस्पताल बसताड़ा में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 10 बैड हैं, सभी भरे हुए है तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 4 हैं जोकि भरे हुए हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर महाबीर दल करनाल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 12 बैड हैं, जिनमें से 11 भरे हुए हैं। श्रीराम चंद्र मैमोरियल अस्पताल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 8 बैड हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 7 हैं, जोकि भरे हुए हैं। ईश्वर कृपा अस्पताल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 14 बैड हैं, जोकि भरे हुए हैं तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 7 हैं, जोकि भरे हुए हैं। स्वास्तिक अस्पताल करनाल में ऑक्सीजन सहित नॉन आईसीयू 10 बैड हैं, जोकि भरे हुए है तथा आक्सीजन सहित आईसीयू बैड 9 हैं, जोकि भरे हुए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में बैड की उपलब्धता जानने के लिए edishakarnal.in पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति जिले में केसीजीएमसी व अन्य 15 अस्पतालों में बैडों की उपलब्धता की जानकारी ले सकता है, जिसका लिंक karnal.gov.in पर भी दिया गया है।
जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं, कोविड के लिए जिले के अस्पतालों में बैड की उचित उपलब्धता, जिले की जनता संयम रखे, करें कोविड के नियमों का पालन : डीसी निशांत कुमार यादव।




























