बाल भवन करनाल में राष्ट्रीय आपातकालीन फोन सेवा चाइल्ड लाइन (1098) परियोजना चलाई जा रही
करनाल: जिला बाल कल्याण परिषद करनाल के अंतर्गत बाल भवन करनाल में चाइल्ड लाइन (1098) परियोजना चलाई जा रही है जोकि 0 से 18 वर्ष तक के जरूरतमंद व बेसहारा बच्चों के लिए चलाई जाने वाली राष्ट्रीय आपातकालीन फोन सेवा है यदि कोई बच्चा बीमार या अकेला हो, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत होकोई बच्चा छोड़ दिया गया हो, कोई बच्चा अनाथ बीमार या बेसहारा एवं बाल बंधुआ मजदूर हो या बच्चे से मजदूरी करवाकर उसको मजदूरी न दी गई हो या रास्ते पर किसी बच्चे का उत्पीडन हो रहा हो तो 1098 पर फोन करके कोई भी व्यक्ति बच्चे की मदद कर सकता है
कोविड-19 महामारी के दौरान सकारात्मक बने रहने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद, करनाल व् चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग अभियान चलाया गया जिसमें 29 बच्चों की काऊंसलिंग की गई। वीरवार को श्रदानंद आश्रम के लड़को की विंग्स के छ: लड़कों की चाइल्ड टीम सदस्य सुखविंदर द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग की गई, जिसमें आज कुल छ: लड़कों को कोविड-19 महामारी से बचाव के उपाए बताए गए व बच्चों को साथ ही स्वयं को व्यस्त रखने के लिए भी उपाए बताए गए जैसे अच्छी पुस्त्तको को पढऩा, आपस में सभी बच्चों को मिलकर खेलना इत्यादि।
कोविड-19 महामारी के दौरान सकारात्मक बने रहने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद, करनाल व् चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत वीरवार को ऑनलाइन काउंसलिंग अभियान के अंतर्गत चाइल्ड टीम सदस्य सरोज रानी द्वारा एम डी डी बालभवन, फुसगढ़ में स्थित आश्रय गृह में रहने वाली बच्चियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की गई जिसमें कुल 6 बच्चियों को काउंसलिंग दी गई। बच्चियों को काउंसलिंग के दौरान नैतिक मूल्यों के बारे में बताया गया सभी बच्चियों को मिलजुल कर रहने के बारे में बोला गया। टीम सदस्य द्वारा बच्चियों को होमवर्क दिया गया जिसमे बच्चियों को कोई भी पेंटिंग करने के लिए बोला गया और जो बच्चियां कविता या कहानी लिखने में रूचि रखती है वो कहानी या कविता लिखकर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य के व्हाट्सअप पर भेजें।
ऑनलाइन काउंसलिंग अभियान के तहत चाइल्ड टीम सदस्य कविता द्वारा एम डी डी बालभवन, फुसगढ़ में स्थित आश्रय गृह में रहने वाली बच्चियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की गई जिसमें कुल 8 बच्चियां मौजूद रही। बच्चियों को काउंसलिंग के दौरान कोविड-19 से बचाव के उपाय बताए गए साथ ही बच्चियों से पोस्टर पेंटिंग बनवाई गई जिसमे सभी बच्चियों द्वारा उत्साह व् उल्लास के साथ भाग लिया गया। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य द्वारा बच्चियों को कोविड-19 में सुरक्षित रहने हेतु पोस्टर व्हाट्सअप के माध्यम से शेयर किया गया।
कोविड-19 महामारी के दौरान सकारात्मक बने रहने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद, करनाल व चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग अभियान के तहत श्रदानंद आश्रम के 9 बच्चों की काउंसलिंग की गई। चाइल्ड लाइन टीम से सरोज रानी व काउंसलर सुदेश देवी द्वारा बच्चों को कोविड-19 से बचाव और नैतिक मूल्यों के बारे में बताया गया।


















