
नजीबाबाद – ग्राम समीपुर में ग्राम वासियों ने बसपा के प्रत्याशी शाहनवाज़ उर्फ खलील का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया! बसपा प्रत्याशी शहनवाज़ उर्फ खलील अपने पिता की मृत्यु के बाद से टूट चुके हैं, परंतु नजीबाबाद की जनता की खिदमत और खस्ता हालत को देखते हुए फिर भी विधानसभा 2022 के चुनाव में कड़ी मेहनत से लगे हुए हैं! गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं! शाहनवाज़ ने कहा कि मुझे नजीबाबाद वासी विधायक बनने का एक मौका दें , उन्होंने कहा कि विधायक मैं नहीं बल्कि नजीबाबाद की जनता खुद होगी! मैं आपका भाई, बेटा बनकर नजीबाबाद की आवाम की खिदमत करूंगा, तथा नजीबाबाद विधान सभा के क्षेत्र में सभी तरह के विकास कार्य को सर्व प्रथम कराने का कार्य करूंगा! नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना भी करना पड़ेगा,, मैं जानता के दुख सुख में कांधे से कांधा मिलाकर खड़ा रहूंगा! जिस पर समीपुर के ग्रामवासियों ने बसपा के प्रत्याशी शाहनवाज़ को वोट और सपोर्ट देने की बात कही! जनसभा के दौरान ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की तादात में ग्राम वासी मौजूद रहे!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















