ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक लोगो के लिए बन रहा आफत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक लोगो के लिए आफत बनते चले जा रहे हैं,क्योंकि 24 घण्टे में से ये फाटक लगभग 18 घण्टे बंद ही रहते हैं,फाटक बंद रहने से व मुख्य मार्ग होने के चलते इस फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन आप हर समय देख सकते हैं जिससे न सिर्फ आम राहगीरों को बल्कि इस जाम में फंस कर कई बार एम्बुलेंस, पुलिस वाहन,अग्निशमन वाहन समय से पीड़ित तक नही पहुंच पाते,पर इस गम्भीर समस्या पर न किसी राजनीतिक दल की बल्कि किसी भी समाजिक संस्था की नज़र नही जाती,जबकि इसी फाटक के कारण लगने वाले जाम में हर रोज़ कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि घण्टो फंसे रहते हैं पर उसके बावजूद भी उनके कान पर जूं तक नही रेंगती।

बताते चले की नगर के बीच मे स्थित इस रेलवे फाटक के दोनों ओर घनी आबादी ही नही बल्कि ये मुख्य मार्ग होने के साथ साथ दर्जनो आ गांवो को ये रास्ता जाता है,जिस कारण इस मार्ग पर 24 घण्टे आवगमन रहता है,पर बीच मे पड़ने वाले इस रेलवे फाटक ने लोगो का जीना दुश्वार किया हुआ है,हर बार बन्द होने के बाद ये फाटक 15-25 मिनट बाद ही खुलता है पर वो भी केवल कुछ मिनट के लिए कभी कभी तो कई वाहन काफी इंतज़ार के बाद फाटक पार भी नही कर पाते की ये फिर से बन्द हो जाते हैं।

आम चुनाव भी बस आने ही वाले हैं पर किसी भी राजनीतिक दल/उम्मीदवार ने इन फाटकों पर ओवरब्रिज को मुद्दा नही बनाया न ही इसका जिक्र किया।जबकि शहर को जाम,परेशानी तनाव आदि से बचाने को एक ओवरब्रिज की दरकार यहां सालो से बनी हुई है,पर नगर क्षेत्र में पनप रहे तमाम तरह के जनप्रतिनिधियों की नज़र इस ओर न होकर केवल अपने।निजी विकास तक ही सीमित बनकर रह गयी है।

इसी मार्ग पर रहने वाले युवा समाजसेवी व चेयरमैन पद के दावेदार शुएब असलम अंसारी ने कहा कि हर रोज़ इन फाटकों की वजह से भारी जाम बना रहता है जिसमे फंसकर कई बीमार व ज़रूरतमन्दों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शुएब अंसारी ने बताया कि उन्होंने खुद इस जाम में फंसे कई बीमारों को अपने घर लाकर उनको राहत देने की कोशिश की है लेकिन सेकड़ो लोग ऐसे भी होते हैं जिन पर हमारी नज़र नही पहुंच पाती और वो बस मजबूर बनकर इस जाम का हिस्सा बनकर रह जाते हैं ,शुएब अंसारी ने पुरजोर मांग उठाई है कि शहर की इस गम्भीर समस्या का समाधान ज़रूर होना चाहिए साथ ही उन्होंने वादा किया कि इस बार सरकार सपा की बनती है तो वो शत प्रतिशत इस रास्ते पर ओवरब्रिज बनवाने की पक्की कोशिश जरूर करेंगे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

0% LikesVS
100% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button