AIRA NEWS NETWORK – करविराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कल रात्रि में धामपुर से 1 जनसमूह में इकट्ठा हुए किसान लखनऊ के किसान महापंचायत में हुए रवाना जिसमे धामपुर व आस पास के ग्राम से अधिक से अधिक संख्या का प्रतिनिधिमंडल महापंचायत में शामिल होने के लिए निकल गया जिसमे कविराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की किसान अभी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
आज लखनऊ में महापंचायत हो रही है जिसमें किसान आगे की रणनीति तय करेंगे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत संयुक्त किसान मोर्चा के अधिकतर पदाधिकारी इस पंचायत में भाग लेंगे। … लखनऊ के ईको गार्डन में 22 नवंबर को महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने की कवायद की गई है। जब तक संसद में बिल बापीसी नही होगा एम एस पी की गारंटी नही मिलेगी तब तक किसान आन्दोलन जारी रहेगा, राम सिंह ,शिव सेना पूर्व जिला प्रमुख विजय जैन ,रूपेश सिंह ,राजेन्द्र सिंह ,कवि राज सिंह ,सोनू चौधरी ,महेंद्र सिंह ,दुष्यंत राणा ,संजीव सिंह ,कैलाश कुमार , आदि दर्जनों कार्यकर्ताओ ने प्रस्थान किया।
अमित शर्मा की रिपोर्ट


















