उत्तराखंड
Trending

हरिद्वार विधान-सभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने पर पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तराखण्ड विधान-सभा चुनाव 2022 सकुशल सम्पन्न होने पर श्रीमान DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा चुनाव में नियुक्त समस्त फोर्स व चुनाव सैल हरिद्वार में नियुक्त रहे सभी कर्मचारीगण को बधाई दी।

उक्त अवसर पर महोदय द्वारा चुनाव सैल के समस्त स्टॉफ से मुलाकात कर हर्ष व्यक्त किया गया।

पुलिस विभाग के लिए भी एक बड़ी चुनौती रहे चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद पुलिस मुखिया डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा ASP विपिन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए चुनौतियों का सामना करने के लिए आतुर रहने वाले मंझे हुए इंस्पेक्टर आर.के.सकलानी की अगुवाई में चुनाव सैल गठित किया गया।

सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र से प्राप्त 23 कम्पनी पैरामिलिट्री फोर्सेज व 1800 HG ( 1000 HG राजस्थान से व 800 HG उ.प्र. से) के साथ ही जनपद में उपलब्ध 21 जीओज, 32 इंस्पेक्टर, 190 SI, 18 वन दरोगा, 20 प्लाटून कमांडर, 179 HC, 1290 Cons., 367 L.C/L.H.G., 27 वन रक्षक, 867 HG/PRD, 415 ग्राम चौकीदार व 04 कम्पनी P.A.C. के ड्यूटी स्थल निर्धारित करने, आवागमन की व्यवस्था, ड्यूटी कार्ड बनाना, ड्यूटी कार्ड में निर्धारित ड्यूटी स्थल, साथी कर्मचारीगण का विवरण व सम्पर्क सूत्र व बस संख्या अंकित करने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी चुनाव सैल के ही जिम्मे थी।

नोडल अधिकारी ASP विपिन कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव सैल प्रभारी इंस्पेक्टर आर.के.सकलानी द्वारा अपनी टीम को कार्यवितरण करते हुए अलग-अलग टास्क दिए गए। मतदान के पश्चात मतगणना की चुनौती को भी हाथों हाथ लेते हुए चुनाव सैल ने आदर्श व्यवस्था लागू करने में कोई कमी नही छोड़ी।

पुलिस फोर्स द्वारा दिन-रात की गई अथक मेहनत और जगराते का विवरण इस पोस्ट से देना संभव नहीं है किन्तु इतना स्पष्ट है कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का जौहर दिखाते हुए चुनाव सैल के सभी कर्मचारी गण द्वारा इतने कम समय में अपने पहाड़ जैसे लक्ष्यों को हासिल किया।

चुनाव सैल पुलिस टीम-
1- Inspector आर.के.सकलानी
2- SI संजीत कण्डारी को
3- HCP अजीत सिंह को
4- C. नरेश तोमर को
5- C. मनोज भण्डारी
6- C. दीपक भट्ट
7- C. आनन्द रावत
8- C. चन्द्रमोहन
9- C. मुकेश उनियाल
10- C. दीपक दानू को
11- C. नितिन रावत
12- C. जगदीश रावत
13- C. विनय उनियाल
14- C. राजीव यादव

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button