न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्तों के यहां मुनादी कराकर नोटिस किया चस्पा
AIRA NEWS NETWORK – न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्तों के यहां मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किए नगीना । जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में नामजद अभियुक्तों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश डालने के बाद फरार होने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 82 की कार्यवाही करते हुए सभी फरार अभियुक्तों के यहां मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किए हैं।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कायम नगर दोदराजपुर में कालू पुत्र ख्याली, रविंद्र पुत्र रामशरण, सुभाष चंद्र पुत्र रामलाल निवासी कायम नगर दोदराजपुर व उनके सहयोगी हर स्वरूप पुत्र सीताराम निवासी पीपला धामपुर तिरुमल पुत्र शादी निवासी रेहमापुर बढ़ापुर व नरेंद्र पुत्र राजेंद्र ने निवासी नाईवाला बढ़ापुर में एक कृषि भूमि का कूट रचित तरीके से फर्जी फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैनामा कर दिया था। जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति ने पाच माह पूर्व शिकायत कर उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी करने संबंधित मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। लेकिन अभियुक्त लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कई बार दबिश देने के बाद अभियुक्तों के फरार होने के मामले में पुलिस ने न्यायालय से 82 दंड प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की अनुमति मांगी न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभी वांछित अभियुक्तों के खिलाफ उनके गांव जाकर ढोल बजाकर सभी के घरों पर 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा किए गए जिसमे 30 दिनों के अंदर अभियुक्तों को न्ययालय व पुलिस के समक्ष समर्पण करना होगा।
पुलिस उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को कई बार दबिश दी जा चुकी है। लेकिन फरार हो जाते हैं कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सभी के घरों पर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। शीघ्र ही न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


















