अंतरराष्ट्रीय
Trending

Russia-Ukraine: इन देशों की सीमा पर पहुंची भारतीय अधिकारियों की टीम, हंगरी दूतावास ने जारी किया फॉर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए विदेश मंत्रालय की टीमों को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य और रोमानिया में यूक्रेन के साथ लगती सीमाओं पर भेजा जा रहा है। इसके तहत कई अधिकारी यूक्रेन के पड़ोसी देशों की सीमाओं पर पहुंच गए हैं और कुछ पहुंचने वाले हैं। इसी क्रम में यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने की मुहिम में अब पड़ोसी देश हंगरी स्थित भारतीय दूतावास भी सक्रिय है। हंगरी में भारतीय दूतावास के अधिकारियों की टीम यूक्रेन और हंगरी के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंच गया है ताकि भारतीय नागरिकों को सहायता दी जा सके और उन्हें बाहर निकाला सके।

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

इस काम में कीव (यूक्रेन) स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं। यूक्रेन मे भारतीय दूतावास के जरिए सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से एडवाइजरी जारी की जा रही है। यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों और छात्रों को अपने पासपोर्ट और सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को हर समय अपने साथ रखने को कहा गया है।

https://twitter.com/MEAIndia/status/1496770505289846784?s=20&t=QvB7Wx6uNCnLWq_8E0Lz1g

वहीं हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए एक फॉर्म जारी किया है, जिसे भर कर फंसे हुए भारतीय केपीपी टायसा बॉर्डर के माध्यम से सीमा पार कर सकते हैं

फॉर्म लिंक-

-https://my.forms.app/form/6217af74976b950bb6142ba7

https://twitter.com/IndiaInHungary/status/1496974637993017351?s=20&t=QvB7Wx6uNCnLWq_8E0Lz1g

विदेश मंत्रालय के अनुसार हंगरी के अलावा यूक्रेन से प्रस्थान करने के इच्छुक भारतीय नागरिक इन देशों की सीमा के पास इन टीमों से संपर्क कर सकते हैं।

टीमों का विवरण इस प्रकार है:

हंगरी: यूक्रेन के ज़कारपट्टिया ओब्लास्ट में उजहोरोड के सामने जाहोनी सीमा पर एस रामजी :मोबाइल: 36305199944, व्हाट्सएप: 917395983990, अंकुर : मोबाइल और व्हाट्सएप: 36308644597, मोहित नागपाल: मोबाइल: 36302286566, व्हाट्सएप: 918950493059

पोलैंड: यूक्रेन के साथ क्राकोविएक में पंकज मोबाइल: 48660460814, 48606700105

स्लोवाक गणराज्य: यूक्रेन के साथ विसने नेमेके सीमा पर मनोज कुमार मोबाइल: 421908025212, इवान कोज़िंका मोबाइल: 421908458724।

रोमानिया: यूक्रेन के साथ सुसेवा सीमा पर गौशुल अंसारी मोबाइल: 40731347728 उदेश्य प्रियदर्शी मोबाइल: 40724382287, आंद्रा हारिओनोव मोबाइल: 40763528454 मारियस सिमा मोबाइल: 40722220823।

https://twitter.com/MEAIndia/status/1496867869434400768?s=20&t=QvB7Wx6uNCnLWq_8E0Lz1g

नागरिकों को वापस लाने के अन्य विकल्पों पर चर्चा

वहीं भारतीयों को वापस लाने के लिए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक विशेष ब्रीफिंग में जानकारी दी कि यूक्रेन की स्थिति पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विचार किया है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों और नागरिकों को वहां से निकालने के संबंध में विदेश मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय को स्थिति से अवगत कराया है। इसके अलावा वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए भी लोगों को स्वदेश लाने के उपाय किए जा रहे हैं।

9 से 12 घंटे तक सफर कर पहुंच सकते हैं पड़ोसी देश

उन्होंने मीडिया को बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में करीब 20 हजार विद्यार्थियों और नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें से करीब 4 हजार लोग स्वदेश लौट चुके हैं। अन्य लोगों को यात्रा के विभिन्न विकल्पों से स्वदेश लाने की कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय से रूसी भाषा के जानकार अधिकारियों को वहां भेजा गया है। इसका मकसद स्थानीय अधिकारियों के साथ बेहतर संवाद करना है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग के जरिए 9 से 12 घंटे तक सफर कर यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं। उनसे नजदीकी बचाव स्थलों में शरण लेने अथवा यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में जाने के लिए कहा गया है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button