उत्तराखंड पुलिस – पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षत्र डा0 नीलेश आनन्द भरणे महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने के अभियान अवरोध रहित सुगम यातायात को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट के निर्दशन में थाना चौखुटिया के मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा क्षेत्र में आवारा बेजुबान पशु जो कि रात्रि में चलते वाहनों के सामने अचानक आने के कारण किसी प्रकार की दुघर्टना न हो बेजुबान पशुओं के गले पर रिफ्लैक्टर की पट्टी लगाई गयी जिससे जिससे रात में सड़क पर खड़े/बैठे पशुओं की गर्दन में लगा हुआ रेडियम रिफ्लेक्टर वाहन चालक को दूर से ही दिखाई दे और चालक दूर से ही सतर्क हो जाए ताकि किसी बेजुबान जानवर की जान न जाए।
इस पहल से चालक की सतर्कता से वाहन दुर्घटना में कमी के साथ निर्दोष की जान भी बच पाऐगी वहीं उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा रात को गाड़ी चलाते वक्त डिपर का प्रयोग करें गाड़ी की गति पर ध्यान दें अधिक ना हो स्पीड ब्रेकर का भी ध्यान रखें गाड़ी तेजी से निकाल कर ना ले जाए एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है जान है तो जहान है खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















