बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर: आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना मण्डावली क्षेत्र में गौकशी की सूचना पर थाना प्रभारी मण्डावली पुलिस फोर्स के साथ उत्तरी जंगल गांव नारायणपुर रतन पहुॅचे तो गो-तस्करो द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किये जाने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद और थाना नांगल और क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुॅचे और पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव में गोली चलायी गयी, जिसमें एक गोली गो-तस्तर नईम के बाॅए पैर में गोली लग गयी है जिससे वह वही गिर गया और उसके साथी 1-हासिम उर्फ बोंदा 2-महफूज 3-अतीक निवासी गांव नारायणपुर रतन मौके से फरार हो गये है।

stir in the police department
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

घायल नईम के पास से 01 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस और 02 जिंदा कारतूस और लगभग सवा कुन्तल गौ मांस व छूरा, रस्सी आदि काटने के उपकरण बरामद हुए हैं घायल नईम उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में पीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया है। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मण्डावली पर मु0अ0सं 108/21 धारा 307/504/506 भादवि व मु0अ0सं0 109/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 110/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम नईम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है और गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button