AIRA NEWS NETWORK – ऑल इंडियन रिपोर्ट्स एशोसिएशन “आईरा”ने पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को कोरोना के चलते ट्वीटर और मेल के माध्यम से भेजा । ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के मामले में CBI जांच कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए।
परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। और उत्तर प्रदेश में पत्रकार संरक्षण अधिनियम लागू किया जाए। कानपुर मंडल उपाध्यक्ष अवनीश चंद्र तिवारी ने कहा कि सूबे में पत्रकारों का उत्पीड़न और हत्या की बढ़ती घटनाओं पर सरकार यथाशीघ्र रोक लगाएं अन्यथा हमे जमीनी संघर्ष हेतु बाध्य होना पड़ेगा।
श्री तिवारी ने कहा कि आप के व प्रधानमंत्री के साफ निर्देश है जिला के अधिकारियों को की पत्रकार से ठीक तरह से अधिकारी बर्ताव करे अन्यथा 50 हजार जुर्माना व जेल भी हो सकती है बिडंवना है कि आप के इस निर्देश का जिले के अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं आये दिन किसी न किसी जनपद में पत्रकार की हत्या ,झूँठ रिपोर्ट लिखना व पत्रकार परिवारीजनों को परेसान करना आम बात हो गयी है । अतः मुख्यमंत्री जी से साफ निवेदन हैं कि पत्रकार सुरक्षा हेतु जिले के अधिकारियों को कड़े निर्देश दे और अधिकारी पत्रकार का मामला त्वरित अमल में लाये ।


















