बिज़नेस

Start recycling business with 15k investment and earn 1 lakh per month check how varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप अपना कारोबार शुरू करने का प्लान कर रहे हैं (How to start own Business) तो आप घर बैठे कम पैसों में भी कारोबार शुरू कर सकते हैं.आज हम आपको एक ऐसे ही एक बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में बता रहे हैं जिसे आप सिर्फ 10 से 15 हजार रुपये लगा कर शुरू कर सकते हैं और हर महीने 80 हजार से 1 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

यह कारोबार है- वेस्ट मैटेरियल (Recycling Business Ideas) का. जी हां! आप घर के कबाड़ से कारोबार शुरू कर सकते हैं. आज इस कारोबार ने कई लोगों को लखपति बना दिया है. तो आइए जानते हैं कितना बड़ा है इसका मार्केट और इसे कैसे शुरू करें?

जानें, कितना बड़ा है कबाड़ का कारोबार
दुनियाभर में 2 बिलियन टन से ज्यादा वेस्ट मटेरियल हर साल जेनरेट होता है. भारत में यह आंकड़ा 277 मिलियन टन से ज्यादा है. इतनी भारी मात्रा में वेस्ट को मैनेज करना सबसे मुश्किल टास्क है, हालांकि पिछले कुछ सालों में वेस्ट मैनेजमेंट (Waste management) को लेकर कई इनिशिएटिव शुरू हुए हैं.कई लोग वेस्ट मटेरियल से घर की सजावट के आइटम, ज्वेलरी, पेंटिंग्स जैसी चीजें तैयार करके इस चुनौती से निपटने के साथ-साथ अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. रांची के युवा शख्स शुभम कुमार हो या फिर बनारस की शिखा साह. इन लोगों ने कबाड़ के बिजनेस से ही अपना फ्यूचर संवारा है और आज लाखों में कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Petrol Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव?

जानें, कैसे शुरू करें यह कारोबार?
इसे शुरू करने के लिए सबसे पहले आप अपने आसपास और अपने घरों के बेकार सामान यानी की कबाड़ को इकठ्ठा कर लें. आप चाहें तो नगर निगम से वेस्ट ले सकते हैं. कबाड़ वालों के पास से भी सामान उठा सकते हैं. कई कस्टमर्स भी वेस्ट मटेरियल प्रोवाइड कराते हैं उनसे खरीद भी सकते हैं. इसके बाद उसकी सफाई करें. उसकी डिजाइनिंग और कलर करने का काम करें. जैसे कि आप बांस का टूथब्रश बना सकते हैं. अमेजन पर इसकी कीमत 70 रुपए के आसपास है. इसके अलावा प्याला, लकड़ी के क्राफ्ट, केतली, ग्लास, कंघा व अन्य होम डेकोरेशन सामान तैयार कर सकते हैं. अंत में मार्केटिंग का काम शुरू होता है. ई-काॅमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इसे बेच सकते हैं. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं.

शुभम साल का 10 लाख कमा रहे हैं
शुभम जो कि द कबाड़ी डॉट कॉम स्टार्टअप चलाते हैं वे बताते हैं कि शुरुआत में एक रिक्शा, एक ऑटो और तीन लोगों के साथ मिलकर घर-घर जाकर कबाड़ का कलेक्शन करना शुरू किया. आज इस कंपनी में महीने का टर्न ओवर आठ से दस लाख रुपए तक पहुंच चुका है. शुभम बताते हैं कि महीने में 40 से 50 टन कबाड़ी उठाते हैं. बकौल शुभम कबाड़ को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है. लोहे, कागज, गत्ते, प्लास्टिक को अलग-अलग फैक्ट्री में भेज कर उसे रिसाइकिल किया जाता है और फिर से उसे प्रयोग लायक बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में घरों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़ी, जानिए डिटेल

क्या कहती हैं शिखा
शिखा ने अपने बिजनेस की शुरुआत घर से ही की थी. शिखा ने वेस्ट मैटेरियल से यूनिक आइटम बनाकर कंपनी खड़ी कर दी है. शिखा की कंपनी का नाम है- स्क्रैपशाला. वे कहती हैं हमने 15 हजार में कारोबार शरू किया. हम नगर निगम से वेस्ट लेते हैं. शिखा बताती हैं कबाड़ को हम सफाई, डिजाइनिंग और कलर करते हैं और फिर नए डिजाइन के साथ मार्केट में सेल कर देते हैं.

Tags: Business ideas, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, How to earn money, Starting own business

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button