Earning opportunity SEBI approves IPO of 6 companies including Nykaa Star Health rupees check details achs

[ad_1]
नई दिल्ली. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 6 कंपनियों को आईपीओ पेश करने की मंजूरी दे दी है. इनमें दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस (Star Health & Allied Insurance), अडानी ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर ( Adani Wilmar) और ई-कॉमर्स ब्रांड नायका (Nykaa) शामिल हैं. इनके अलावा पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज (Penna Cement Industries), लेटेंट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics) और सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) को भी सेबी से आईपीओ की मंजूरी मिल गई है.
अभी सेबी के पास पड़े हैं 52 कंपनियों के दस्तावेज
सेबी के पास इन कंपनियों ने आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज मई से अगस्त 2021 के बीच जमा कराए थे. सेबी ने 11-14 अक्टूबर 2021 के बीच इन कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दे दी. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी के पास अभी 52 कंपनियों के आईपीओ से जुड़े दस्तावेज जमा हैं. दस्तावेजों के मुताबिक, ब्यूटी एग्रीगेटर नायका चलाने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड आईपीओ के तहत 525 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. वहीं, प्रमोटर और शेयरधारक करीब 4.31 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लाएंगे. सूत्रों ने बताया कि इस आईपीओ से नायका को 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है.
कौन सी कंपनी कितने इक्विटी शेयर कर रही जारी
अडानी विल्मर आईपीओ के तहत 4,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक 6,01,04,677 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) लाएंगे. हैदराबाद की पेन्ना सीमेंट के आईपीओ के तहत 1,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 250 करोड़ रुपये का ओएफएस लाया जाएगा. लेटेंट व्यू एनालिटिक्स आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे. वहीं, एक प्रमोटर और शेयरधारक 126 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएंगे. सिगाची इंडस्ट्रीज आईपीओ के तहत 76.95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, Earn money from home, IPO, SEBI
Source link


















